ट्रेलर और कार की भिड़ंत, कार पूरी तरह से टूटी:ड्राइवर हुआ घायल, जयपुर की तरफ जा रहे थे वाहन, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में एक ट्रेलर और एक कार की भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार का ड्राइवर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर साइड करवाया। कार का ड्राइवर घायल हुआ
खेड़ली मोड़ थाना अधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि घटना थाने से 7 सौ मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिली थी कि छौंकरवाड़ा से खेड़ली के बीच एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एक ट्रेलर और एक कार की भिड़ंत हुई थी। कार का ड्राइवर रब्बो निवासी छौंकरवाड़ा घायल हुआ था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कार ने ट्रेलर को ओवरटेक किया वहीं घटना पर मौजूद ट्रेलर के ड्राइवर शिव बहादुर निवासी कालाहारी जिला प्रताप नगर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह ट्रेलर लेकर जयपुर की तरफ जा रहे थे। उसके ट्रेलर से आगे एक और ट्रेलर चल रहा रहा। उसके पीछे एक कार थी। अचानक कार ने ट्रेलर को ओवरटेक किया और कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार ट्रेलर से टकरा गई। कार काफी स्पीड में थी ट्रेलर ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने ट्रेलर को काफी संभालने की कोशिश की लेकिन, कार काफी स्पीड में थी। इसलिए कार अनियंत्रित हुई। हालांकि घटना में ट्रेलर के ड्राइवर को चोट नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *