ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत:कोरबा में कनकी मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, मौके पर गई युवक की जान, चालक गिरफ्तार

कोरबा में सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के कनकी मुख्य मार्ग पर जोड़ा पूल के पास एक दुर्घटना में ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 39 वर्षीय फनेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहा था ट्रांसपोर्टर मृतक एसईसीएल मानिकपुर का निवासी था। उसके पिता पोखन लाल यादव एसईसीएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। फनेश्वर दो भाइयों में बड़ा था। वह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा था और उसके पास दो ट्रक थे। लेकिन व्यवसाय ठीक न चलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। फाइनेंस कंपनी के लोगों से भी परेशान था। फनेश्वर की पत्नी और 8 साल का एक बच्चा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और दोस्त मौके पर पहुंचे। तहसीलदार को भी सूचित कर दिया गया है। प्रशासन मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि देने की बात कह रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *