जालंधर| ट्रेसर शूज के मालिक और हॉकी इंडिया के पंजाब अध्यक्ष नितिन कोहली की माता कमल कोहली धर्मपत्नी स्वर्गीय बीके कोहली 25 मार्च को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में लीन हो गई थीं। शुक्रवार को तमाम लोगों ने प्रार्थना सभा में पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कमल कोहली की शख्सियत के अहम पलों को राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने याद किया। उन्होंने हरनामदासपुरा श्मशानघाट में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए अपनी सांसद निधि से देने की घोषणा की। वहीं, प्रो. विपिन झांजी ने बताया कि उन्होंने जिंदगी में आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की बेटियों की शादियों की सेवा में अहम हिस्सेदारी दी थी। कोहली परिवार के मुखिया बीके कोहली खेल उद्योग व सामाजिक कार्यों के लिए याद किए गए। प्रार्थना सभा के दौरान विधायक परगट सिंह, लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल और नरेश मित्तल, भाजपा के सीनियर नेता सोमप्रकाश, रघु एक्सपोर्ट्स के परवीन नन्ही, सिंडीकेट स्पोर्ट्स से अलकेश कोहली, शिक्षा विभाग सचिव विनय बुबलानी, सीए अश्वनी गुप्ता, एचआर इंटरनेशनल से सुरेश शर्मा, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, जिला शहरी कांग्रेस कमेटी प्रधान रजिंदर बेरी, पंजाब कांग्रेस सचिव मनु बड़िंग, आप नेता स्टीवन कलेर मौजूद रहे।


