ट्रैक्टर निकालने के विवाद में फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार:मुरैना में लाइसेंसी बंदूक जब्त, चार फरार; मारपीट का वीडियो सामने आया था

मुरैना के आमपुरा इलाके में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बंदूक भी जब्त की है। इस मामले में चार आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आमपुरा मातावाली गली में शनिवार 10 जनवरी को हुई थी। ट्रैक्टर चालक प्रमोद गुर्जर ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था, तभी पड़ोसी कपिल तोमर और राहुल उर्फ छिलका रजक ने उसका रास्ता रोक लिया और ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया। बंदूक जब्त, चार आरोपी फरार रास्ता रोकने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कपिल तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रमोद गुर्जर के साथ मारपीट की और इसके बाद बंदूक से फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपिल तोमर और राहुल उर्फ छिलका रजक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि शेष चार आरोपियों की तलाश जारी है। 6 लोगों पर हुआ था मामला दर्ज घटना के बाद वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुल 6 अपराधियों पर मामला दर्ज किया था । जिनमें से पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।इन पर मामला दर्जकपिल तोमर , छिलका उर्फ राहुल रजक , आरव सिकरवार , अन्नू तोमर , शिवम् उर्फ पद्म , अल्ला तिवारी ये हु गिरफ्तार कपिल तोमर , राहुल उर्फ छिलका रजकइनके सभी आदतन अपराधी है जिनपर कई संगीन मामले दर्ज है । दो गिरफ्तार शेष की तलाश जारी कोतवाली एसआई अतुल परिहार के अनुसार शनिवार को आमपुरा इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बंदूक भी जब्त की है शेष की तलाश जारी है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *