रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठिला के पास कोनिया कला में बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लखवार और भुनगांव गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर आवागमन को बहाल कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, पुलिस ट्रैक्टर चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


