ट्रैक्टर ने भाई-बहन को रौंदा… LIVE VIDEO:हादसे में युवती की मौके पर मौत, युवक गंभीर घायल, ड्राइवर की तलाश में पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। मृतिका पहचान थानेश्वरी नार्वे (25) की रूप में हुई है। वहीं भीमराव रामटेके (24) का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, भाई-बहन किसी काम से अपने गांव अधारी नवागांव से ग्राम अछोटा आए थे। वापस लौटने के दौरान ग्राम कोलियारी के पास रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। घायल भाई का इलाज जारी यह पूरी घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में थानेश्वरी नार्वे मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि भीमराव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। शव मॉर्चुरी में रखवाया गया मृतिका के शव का पंचनामा कर मॉर्चुरी में रखा गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश जगत ने कहा जिला अस्पताल चौकी की ओर से मर्ग कायम कर महिला का पोस्टमॉर्टम किया गया है। थाने में डायरी आने के बाद विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *