ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, रातभर सड़क पर पड़ा रहा युवक:नाहिया गांव में ससुराल जा रहा था युवक, टक्कर के बाद बेहोश हो गया

बैतूल में ससुराल जा रहे एक युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। युवक को बैतूल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कोलगांव निवासी 30 वर्षीय उमेश छिछाने नाहिया गांव ससुराल जा रहा था। शनिवार रात को वह बस से पंखा जोड़ उतरा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने पीछे से उमेश को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। टक्कर लगने के बाद वह बेहोश हो गया। रातभर वह सड़क पर ही पड़ा रहा। रविवार सुबह युवक को परिजनों ने देखा तो उसे बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उमेश के कमर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *