ट्रैक्टर पलटने से 3 नाबालिगों दोस्तों की मौत, एक घायल:धमतरी में स्कूल के बाद घूमने निकले थे; लड़की को कट मारते हुए बैलेंस बिगड़ा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे में तीन नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है चारों ट्रैक्टर लेकर घूमने निकले थे तभी लड़की को कट मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। गुरु थाना क्षेत्र का मामला है। प्रीतम चंद्राकर ट्रैक्टर चला रहा था, बाकी तीनों सवार होकर कॉलेज परिसर के आसपास राउंड लगा रहे थे। हादसे में तीन बच्चे ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये है पूरी घटना दरअसल, जिले के गुरु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चर्रा के NH-30 से लगा हुआ है। नेशनल हाईवे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव के चौड़ा रोड पर एग्रीकल्चर कॉलेज है। जहां पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है। चारों दोस्त ट्रैक्टर में गांव कॉलेज के पास नवोदय स्कूल की ओर घूमने निकले थे। प्रीतम चंद्राकर ट्रैक्टर चला रहा था बाकी तीनों दोस्त पीछे बैठे हुए थे। स्कूल से घूमने के बाद वापस कॉलेज की ओर आ रहे थे। तभी एक लड़की को कट मारते हुए ट्रैक्टर का पिछला चक्का बरगद पेड़ के नीचे उतर गया और पलट गया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में मयंक ध्रुव, हुनेंद्र साहू, और अर्जुन यादव की मौत हुई है। सभी एक ही गांव के रहने वाले है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दबे हुए दोस्तों को खींचकर बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई थी। ट्रैक्टर चलाने वाला प्रीतम घायल है। जिसका कुरुद अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्कूल न जाकर घूमने निकल गए थे दोस्त बताया जा रहा है कि मोंगरा गांव में रहने वाला प्रीतम चंद्राकर ट्रैक्टर लेकर आया था और कुछ दोस्त स्कूल न जाकर घूमने निकल गए। मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की यातायात DSP मोनिका मरावी ने बताया कि सूचना के बाद पहुंची यातायात की टीम ने इकट्ठा हुए भीड़ को रोड से हटाया और घायल को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृतक दोस्तों को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ………………………………………………… सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसे में 9 मौत:धमतरी में कार सवार 2 भाइयों ने तोड़ा दम, बस्तर एक्सीडेंट में 6 लोगों की गई जान छत्तीसगढ़ के धमतरी और बस्तर जिले में 3 अलग-अलग सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। धमतरी में रविवार सुबह 2 अलग-अलग सड़क हादसे में 2 भाई समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस्तर में शनिवार को ट्रक पलट गया, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। और भी पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *