रायसेन | बम्होरी थाना क्षेत्र में शनिवार को चेतगढ़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सिलवानी सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक की पहचान अशोक उर्फ पप्पू पिता जनक सिंह आदिवासी, उम्र 35 वर्ष, निवासी पड़रिया कला के रूप में हुई है। घायल युवक अर्जुन पिता चंदन सिंह आदिवासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी पड़रिया कला का इलाज जिला अस्पताल रायसेन में चल रहा है।


