ट्रैक्टर से गिरकर व्यक्ति की मौत:छतरपुर में ब्रेकर पर वाहन से उछलकर पहिए के नीचे आया

छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सचहरी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें 51 वर्षीय सुरेंद्र बेड़िया की मौत हो गई। सुरेंद्र खेती का काम करते थे और उसी दिन ट्रैक्टर से गौरिहार बाजार गए थे। लौटते समय गौरीहार तिराहे पर ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। ब्रेकर पर उछलकर पहिए के नीचे आया
स्पीड ब्रेकर आने पर ट्रैक्टर उछला और बोनट पर बैठे सुरेंद्र अचानक नीचे गिर गए। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया, जिससे उनके सीने और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। घटना के बाद सुरेंद्र को एंबुलेंस से लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। गौरिहार पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *