अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में दो मवेशियों को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है। दो युवकों के द्वारा दोनों मवेशियों को बांधकर करीब 20 मीटर तक घसीटा गया। जिससे गंभीर रूप से दोनों घायल हो गई। मामले में गांव के एक युवक ने नसीराबाद सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने गोवंश अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी है। बछड़ों को ट्रैक्टर में डाल कर ले जा रहे थे एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक शर्मा ने बताया कि रामसर गांव निवासी सूरज पुत्र छगनलाल ने नसीराबाद सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि 13 दिसंबर को शाम 4:30 बजे के करीब अहमद व अली नाम के दो युवक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर के पीछे दो गाय के बछड़ों को बांधकर अपने घर से मुख्य सड़क केसरपुरा पर घसीटते हुए कब्रिस्तान के पास कचरे में यार्ड में डाल रहे थे। तभी सभी ग्रामीण लोगों ने विरोध किया तो ट्रैक्टर में दोनों बछड़ों को डालकर कहीं और ले जा रहे थे। दोनों युवकों से जब बछड़ों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो दोनों के द्वारा उन्हें धमकी दी गई। मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर गोवंश अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर जब्त, एक शांति भंग में गिरफ्तार एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी अहमद को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया। मामले में एक आरोपी अली वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों के द्वारा नसीराबाद थाने में दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दी गई है। गोवंश अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द1 मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा। 20 मीटर तक घसीटा, बछड़ों का इलाज जारी ग्रामीण सूरज ने बताया कि दोनों युवकों के द्वारा गाय के दोनों बछड़ों को बांधकर ट्रैक्टर से करीब 20 मीटर तक घसीटा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बछड़ों को इलाज के लिए गोशाला में भेजा गया है। जिनका इलाज जारी है।


