ट्रैफिक नियमों का जरूर करें पालन, हादसे होंगे कम : डीसी

बालूमाथ | बालूमाथ और बारियातू प्रखंड में शनिवार को अलाव तापने के दौरान हुए दो अलग-अलग घटना में झुलसकर एक 10 वर्षीय बच्चा वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली घटना में लोलारी देवी 73 वर्ष पति थुपा राम ग्राम डाढ़ा बरियातू निवासी अलाव तापने के दौरान झुलस गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं दूसरी घटना में सोनू कुमार 10 वर्ष पिता राजेश गंझू ग्राम सोपराम थाना बालूमाथ निवासी अलाव तापने के दौरान झुलस गया। लातेहार | सड़क सुरक्षा माह के चौथे दिन शनिवार को उपायुक्‍त उत्कर्ष गुप्‍ता ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील जिलावासियों से की है। उपायुक्‍त ने जारी अपने संदेश में कहा कि इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी है। उन्‍होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसे रोकना जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार चक्का वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट लगाकर चलाने की अपील की है। डीसी ने कहा कि वाहन चलाते समय सुरक्षा बहुत जरूरी है। आपका अपना घर परिवार है। अगर दुर्घटना में कोई क्षति होती है तो इसका दुष्परिणाम परिवार वालों को भुगतना पड़ता है। उन्‍होंने नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की अपील की। कहा कि जब तक 18 वर्ष पूरा नहीं हो जाता, तब तक वाहन नहीं चलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *