जोधपुर में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर आज जोधपुर की पुलिस ने थाना क्षेत्र में शाम 5:30 बजे से नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को चैक कर यातायात नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना लाइसेंस, काले शीशे, बंपर लगे, चार पहिया वालों और बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस ने ईस्ट और वेस्ट दोनों जिलों में यह अभियान चलाया। प्रत्येक थाने के तीन पॉइंट पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान हथियारबंद जवान भी तैनात रहे। पुलिस ने बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली।


