राजधानी में रविवार यानी 11 जनवरी को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। इनमें 1101 ट्रैक्टर्स की रैली और करीब 30 हजार किसानों की सभा का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में आने के लिए किसान 800 से 900 बसों से भोपाल आएंगे। इसलिए संभव है कि इसका खासा असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़े। एक बड़ी परेशानी यह भी है कि रविवार को प्रतियोगी परीक्षाएं भी होती हैं, जिनके सेंटर्स रायसेन रोड, अयोध्या बायपास, पिपलानी और आसपास के क्षेत्रों में होते हैं। भारी भीड़, जाम और सुरक्षा व्यवस्था जैसी अड़चनों से जूझते हुए छात्र-छात्राओं को गुजरना होगा, इसलिए पुलिस की अपील है कि परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए अभ्यर्थी समय से पहले घर से निकलें। पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं, ताकि आम लोगों और अभ्यर्थियों की आवाजाही प्रभावित न हो। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था कोकता बायपास पर ट्रैक्टर रैली कृषि कल्याण वर्ष का शुभारंभ इन रास्तों पर सुबह 8 बजे से ही रहेगा ज्यादा ट्रैफिक दबाव हर जिले में बनेंगे कंट्रोल रूम ताकि ट्रैक्टरों की हो सके ट्रैकिंग… कृषि कल्याण वर्ष-2026 कार्यक्रम के लिए जंबूरी मैदान में आने वाले 1100 ट्रैक्टरों की ट्रैकिंग के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। ट्रैक्टरों के प्रबंधन की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदारों को दी गई है। संभाग कमिश्नर संजीव सिंह ने रूट चार्ट, ट्रैफिक मैनेजमेंट और समयसीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। छात्रों की चिंता: परीक्षा के दिन वाहनों का दबाव… रविवार को कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं होना हैं। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को रायसेन रोड और कोकता बायपास की ओर जाने के लिए पिपलानी चौराहे से पटेल नगर चौराहे तक बिना रोक-टोक जाने दिया जाएगा। भीड़ के कारण देरी की आशंका है, इसलिए छात्रों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है।


