ट्रैफिक पुलिस की सख्ती:बिना हेलमेट चालान के बाद पुलिस की नाइट स्ट्राइक; शराब पीकर या 60 से ऊपर गाड़ी दौड़ाई तो कटेगा चालान, 20 पॉइंट चिह्नित

बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के बाद अब ट्रैफिक पुलिस का फोकस रात में शराब पीकर और ओवर स्पीड में वाहन चलाने वालों पर रहेगा। इसके लिए पुलिस ने शहर में 20 पॉइंट चिह्नित किए हैं। इनमें से 15 पर टीमें रेंडम मौजूद रहेंगी। इन पॉइंट पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों और तेज रफ्तार वालों के ऑनलाइन चालान होंगे। ये टीमें रात 9 से सुबह 4 बजे तक सड़क पर रहेंगी। इसमें भी वीकेंड यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार पर ज्यादा सख्ती रहेगी। इसके लिए फिलहाल 15 जनों की टीम को ट्रेनिंग दी जा रही है। बाद में 6 बाइक इंटरसेप्टर को भी इसमें जोड़ दिया जाएगा। इसमें नाइट विजन स्पीड गन लगी है और 350 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार को भी नाप लेगी। टीम को अल्टरनेट डेज के आधार पर पॉइंट पर लगाया जाएगा। ट्रायल के एक दिन में ही 718 चालान
पुलिस ने इस प्रयोग का पिछले दिनों एक रात का टेस्ट ट्रायल रखा था। इसके तहत 718 वाहनों के ओवर स्पीड के चालान बनाए गए। छह जगह पर कार इंटरसेप्टर ने 480 और बाइक इंटरसेप्टर ने 238 चालान किए। 40 पुलिस कर्मियों तकनीकी रूप से तैयार कर रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *