ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों में रूट को किया डायवर्ट:आज कडरू ब्रिज के नीचे से स्मार्ट बाजार तक सभी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

रांची में गुरुवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित की गई है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों में रूट को डायवर्ट किया है। वहीं कुछ रूटों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 10 जुलाई को स्मार्ट बाजार चौक से कडरू ब्रिज के नीचे चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। वहीं, सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा। स्कूलों ने छुट्टी का समय बदला राजधानी में गुरुवार को होटल रेडिशन ब्लू में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर कुछ स्कूलों ने छुट्टी का समय बदला है। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू में कक्षा एक से छठी तक के छात्रों की छुट्टी 12:45 और एलकेजी और यूकेजी के बच्चों की छुट्टी 12 बजे होगी। वहीं, 8वीं से 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं 12 बजे खत्म होगी। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 12वीं तक की छुट्टी 11.30 बजे होगी। गुरुनानक स्कूल में छठी से 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी 10.30 बजे और नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी 11.45 में होगी। केरलि स्कूल में भी 12 बजे तक छुट्टी हो जाएगी। गृह मंत्री के आने-जाने वाले मार्ग की सुरक्षा बढ़ाई गई, कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर 7 आईपीएस, 30 डीएसपी और शहर में 1700 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा अन्य वीवीआईपी शामिल होंगे। इसे देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। कई वीवीआईपी के आगमन को लेकर उनके आने-जाने के मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। एयरपोर्ट रोड से बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए कडरू ब्रिज से रेडिशन ब्लू होटल तक जहां जहां कट है, वहां बैरिकेडिंग की गई है। ताकि वाहनों को गृह मंत्री के आने-जाने के समय में रोका जा सके। बुधवार को ही कडरू ब्रिज के पास बैरिकेडिंग लगाकर होटल रेडिशन ब्लू की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। कडरू से सुजाता चौक की ओर जाने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से होकर जाना पड़ा। कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम में शामिल होने वाले वरीय पदाधिकारियों व अन्य के लिए अलग अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वरीय पदाधिकारियों के वाहन होटल रेडिशन ब्लू के लोअर बेसमेंट में पार्क होंगे। जिला स्तर के सभी पदाधिकारी अपना वाहन रांची क्लब के पार्किंग एरिया में पार्क करेंगे। वहीं अन्य जिला स्तर के पदाधिकारियों के लिए फिरायालाल स्कूल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस आवश्यकता अनुसार कुछ समय के लिए कुछ मार्गों पर रूट को डायवर्ट कर सकती है या रोक सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *