ट्रैफिक पुलिस ने 15 नाबालिगों के वाहन जब्त, परिजनों को बुलाकर समझाइश दी

क्राइम रिपोर्टर | भिलाई सड़क सुरक्षा माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 15 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा है। इसके अलावा एक नाबालिग बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते गए पाया गया। उस पर 6 हजार रुपए का चालान कर मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया गया। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को यातायात पुलिस की टीम केपीएस स्कूल नेहरू नगर और जेआरडी स्कूल दुर्ग पहुंच थी। इस दौरान बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले छात्र-छात्राओं के वाहन यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाए गए और उनके परिजन को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइए दी गई। उन्हें बताया गया कि 16 वर्ष से अधिक उम्र होने वाले बच्चों का लाइसेंस बनवाकर बिना गियर वाली वाहन हेलमेट के साथ चलाने दें। इसके अलावा उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा बिना लाइसेंस, नाबालिग द्वारा वाहन चालान, बिना हेलमेट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन चालक पर कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट वाले 25 स्कूली छात्र-छात्राओं के ऊपर की कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *