ठंडी हवाओं ने सर्दी का दिलाया एहसास:रात को सर्दी का आलम, दिन में धूप में मिल रही राहत

जैसलमेर जिले में उत्तर-पूर्वी हवाओं ने एक बार फिर रात को सर्दी का एहसास दिला दिया है। जिले में सर्द हवाओं के कारण लोगों को रात में कड़ाके की ठंड लग रही है। वहीं दिन में धूप निकलने पर लोगों गर्मी से राहत मिल रही है। जैसलमेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को तेज गति की हवाएं चली। इसकी गति करीब 10-11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवाओं के चलने से लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास हुआ और लोग गरम कपड़ों में लिपटे सर्दी से बचने का जतन करते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हवाएं चलेगी मगर सर्दी का असर अब धीरे धीरे कम होता जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया, जो शनिवार को 25.2 व 11.5 डिग्री रहा था। कुछ दिन पहले तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया था। उसमें अब कमी आई है। रविवार को अल सुबह आकाश में हल्की धुंध छाई रही और उसके बाद दिन भर आकाश साफ रहा और धूप भी अच्छी खिली रही। साथ ही छाया में ठंडक अनुभव होती रही। घरों में बैठे लोगों को भी दोपहर के समय कम्बल व रजाई ओढऩी पड़ी। शाम को एक बार फिर सर्द मौसम का एहसास हुआ। वहीं सोमवार को आसमान साफ रहा मगर हवाओं के कारण ठंड का असर रहा। लोग धूप निकलने के बाद धूप सेकते नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *