खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी में सोमवार से डाक नीलामी समय में परिवर्तन किया गया है। अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ के रमेश साहू ने बताया कि भीषण ठंड के चलते डाक नीलामी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पहले यह सुबह 10 बजे से होती थी। अब यह दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से डाक समाप्ति तक चलेगी।


