ठंड बाकी है:राजस्थान में 14 शहरों में रात का पारा 2 से 4 डिग्री लुढ़का, दिन में धूप से राहत

मौसम शुष्क रहने के साथ ही रात के पारे में गिरावट का जारी है । बीती रात 14 शहरों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान लुढ़का। दिन में तेज धूप से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 12 शहरों में दिन का पारा 25 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ। लूणकरणसर 1.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अब तीन-चार दिन मौसम साफ रहने के साथ ही शीतलहर से राहत मिलेगी। चार दिन बाद बारिश का अनुमान: 19 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलेगा। कई इलाकों में बारिश की भी संभावना है। फिलहाल उत्तरी हवा का असर कमजोर होने और दिन में तेज धूप से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *