ठंड में धीमा रक्त संचार बढ़ाता जोड़ों का दर्द : डॉ. प्रभजोत सिंह

सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द और घुटनों की अकड़न की समस्या बढ़ जाती है, जिससे खासकर बुजुर्ग और गठिया के मरीज परेशान होते हैं। इस विषय पर जानकारी साझा करते हुए डॉ. प्रभजोत सिंह, पल्स हॉस्पिटल (ईएमसी हॉस्पिटल्स की इकाई) ने बताया कि यह वृद्धि तापमान में गिरावट के कारण होती है। डॉ. सिंह के अनुसार ठंड से शरीर की मांसपेशियां, नसें और लिगामेंट्स सख्त हो जाते हैं, जिससे जोड़ों का प्राकृतिक लचीलापन कम हो जाता है। तापमान गिरने से रक्त संचार भी धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों तक पर्याप्त पोषण और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, फलस्वरूप दर्द, सूजन और जकड़न महसूस होती हैडॉ. प्रभजोत सिंह ने यह भी बताया कि यदि जोड़ों का दर्द, सूजन या घुटनों की अकड़न लंबे समय तक बनी रहे, रात में दर्द बढ़े या चलने-फिरने में ज्यादा कठिनाई हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच, सही परामर्श और उचित इलाज से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्दियों में जोड़ों की सेहत को लेकर सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि एक सक्रिय और दर्दमुक्त जीवन जीया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *