कुडू|लोहरदगा जिला इन दिनों लगातार शीतलहर और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ऐसे में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए कुडू प्रखंड के उप प्रमुख सह कांग्रेसी नेता ऐनूल अंसारी ने पहल करते हुए कुडू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरी में दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान ऐनुल अंसारी ने कहा कि ठंड से किसी भी वृद्ध, असहाय व जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी न हो, यही उनका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे हमेशा सौ प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे। कहा कि आगे भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्य लगातार किए जाएंगे, ताकि कुड़ू प्रखंड क्षेत्र की आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से जूझना न पड़े। उन्होंने जनता से अपील की कि समाज के सक्षम लोग भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें, जिससे मानवता की भावना और मजबूत हो सके।


