ठंड से राहत…. पंजाब में धूप खिलने से 2 डिग्री बढ़ा पारा,10 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

पंजाब में मौसम शुष्क होना शुरू हो चुका है। इसके असर से दिन के समय में धूप भी अच्छी नजर आने लगी है, जिससे कड़ाके की सर्दी से राहत है। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी लेते हुए 20 से 23 डिग्री तक दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा भी सूबे में 5 से 8 डिग्री तक दर्ज हुआ। उधर, नवांशहर में घनी धुंध के कारण गांवों और मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य रही। कई जगह सुबह करीब 9 बजे तक धुंध छाई रही, इसके बाद हल्की धूप निकली। 9 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 10 फरवरी को बदलाव होने की संभावनाएं हैं। उधर, बर्फबारी के तीन दिन बाद बुधवार को हिमाचल में अच्छी धूप खिली। इससे तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक कि बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मनाली के तापमान में सबसे ज्यादा 8 डिग्री का उछाल आया है। आगे ऐसा रहेगा मौसम पंजाब में 9 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 10 फरवरी फिर मौसम बदलेगा। हिमाचल में 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। इस दिन चंबा और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात संभव है। 9 और 10 फरवरी को यह विक्षोभ और मजबूत होने की संभावना है, जिससे पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस महीने अभी तक देखा जाए तो प्रदेश में 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 68 प्रतिशत अधिक है। सोलंगनाला बना पर्यटकों का पसंदीदा स्थल कहां कितना रहा तापमान जिला अधिक. न्यून. अमृतसर 21.1 4.6 लुधियाना 21.4 8.4 पटियाला 21.8 7.0 बठिंडा 21.5 4.9

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *