ठगी का मामला:शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी के आरोपी यूपी और कैथवाड़ा से गिरफ्तार

raहरियाणा के फरीदाबाद जिले में साइबर अपराधियों द्वारा शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शुक्रवार को राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही के बारे में पुलिस ने बताया कि पुलिस ने विक्रम टोंक, मनीष भरतपुर, उमाशंकर भरतपुर, हर्ष नागौर और तेजवीर वृंदावन को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि यह मामला 13 जुलाई को तब सामने आया जब फरीदाबाद के सेक्टर-77 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अजय शर्मा नाम के व्यक्ति ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 50 हजार रुपए ठग लिए। सूत्रों ने बताया कि जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जिसमे गिरोह ने कुल 16.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पूछताछ में सामने आया कि विक्रम खाताधारक था, उमाशंकर खाते उपलब्ध कराता था जबकि मनीष, हर्ष और तेजवीर चीनी नागरिकों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया। जिनमें से विक्रम को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है बाकी चार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *