कौशल्या निवास में अध्या फॉउंडेशन द्वारा 200 गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद सह समाजसेवी स्व. भुवनेश्वर पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूनम कुमारी व विशिष्ठ अतिथि बिमला पांडेय व प्रीति शर्मा शामिल हुए। पूनम ने अपने संबोधन में कहा कि असहायों के बीच कंबल वितरण काफी पुण्य का कार्य है। मौके पर पंडित आचार्य विनोद पाठक, पंडित आचार्य जटाशंकर तिवारी, पंडित उमेश वैद्य, जयकुमार पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, नील लोहित, वैद्यनाथ ठाकुर, भागीरथ महतो, सुरेश ठाकुर, पवन ताम्रकार, अध्या कुमारी आदि मौजूद थे। इधर, महादेव फाउंडेशन की ओर से स्थापना दिवस और चंद्रावती देवी की पहली पुण्यतिथि पर रातू रोड स्थित शिव शक्ति नगर में कंबल वितरण सह गरीबों के सामूहिक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 500 से गरीब लाभुकों के बीच कंबल वितरित किए गए।


