ठाकुर कहने पर हत्या, पिकअप से कई बार रौंदा:अशोकनगर में दो युवकों के बीच हुआ था विवाद; आरोपी ने गाड़ी चढ़ाकर मार डाला

अशोकनगर में दो युवकों के बीच ‘ठाकुर’ शब्द की लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज के बाद एक युवक ने दूसरे पर कई बार पिकअप चढ़ा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात आरोन रोड स्थित मलखेड़ी तिराहे की है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पेशाब करने गया तो चढ़ा दी पिकअप
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात में मलखेड़ी के रहने वाले गोलू पिता कुंदन सिंह कोरी(35) का इटवा के रहने वाले सौरभ अहिरवार से विवाद हुआ था। इस दौरान वहां बैठे भूरा और सोहिल ने बीच-बचाव किया। इसके बाद में गोलू सड़क के किनारे पेशाब करने चला गया। इसी दौरान सौरभ ने अपनी पिकअप चालू की और गोलू के ऊपर चढ़ा दी। इसके बाद मौके से भाग गया। सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था युवक
भूरा और सोहिल ने सौरभ के परिजन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। युवक खून से लथपथ पड़ा था। परिजन गोलू को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। गोलू ने 8वीं तक की थी पढ़ाई, उसके दो बेटे
मृतक गोलू ने कक्षा 8 वीं तक पढ़ाई की थी, इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। वह मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का है जो पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा 3 साल का है। दोस्तों के साथ अलाव ताप रहा था गोलू
मृतक युवक व आरोपी दोनों के ही गांव आसपास है। दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। शाम को गोलू अपने घर से निकला और रोड तक पहुंच गया। तिराहे पर अंडे के ठेले के पास बैठ गया। वहीं आग जलाकर गोलू, भूरा और सोहिल तीनों अलाव ताप रहे थे, तभी आरोपी सौरभ वहां आ गया था। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *