लुधियाना| श्री हनुमान मंदिर सम्मेलन कमेटी की ओर से ब्रह्मलीन पंडित भीमसेन वशिष्ठ के आशीर्वाद से 38वें मानव कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया। श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में पंडित राजिंद्र वशिष्ट, पंडित दीपक वशिष्ठ की अध्यक्षता में चल रहे इस सम्मेलन में बृज की महक ने हरिनाम संकीर्तन का गुणगान किया। भजन गायिका ने ठाकुर जी के भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को प्रभु नाम से जोड़ा। इस अवसर पर शिवसेना नेता राजीव टंडन, संदीप थापर गोरा, नीरज सचदेवा आदि उपस्थित हुए। इनका आयोजकों ने सम्मान किया। इस अवसर पर रामदास धवन, कपिल जुनेजा मोनू, चंद्रमोहन, राजेश नोहरिया, उर्मिला, नरेश रानी आदि ने विशेष सहयोग दिया।


