पटना । पांडवपारा कोयला खदान में काम करने वाले ठेका श्रमिक अजय यादव की पत्नी गीता यादव और 8 साल का बेटा अयोध्या 13 दिन से लापता है। अजय ने पटना थाना और पुलिस अधीक्षक कोरिया को आवेदन देकर दोनों की तलाश की मांग की है। अजय यादव एसईसीएल बैकुंठपुर एरिया के अंतर्गत पांडवपारा में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। 3 अप्रैल को वह अपनी दादी के दशगात्र में शामिल होने गांव सरडी गया था। लौटने पर घर में ताला लगा मिला। पत्नी और बेटा गायब थे। अजय ने बताया कि उसी दिन से पांडवपारा का इरशाद नाम का युवक भी लापता है। उसे शक है कि इरशाद ही उसकी पत्नी और बेटे को भगा ले गया है। अजय ने कहा कि आवेदन देने के बाद भी अब तक पत्नी और बेटे का कोई सुराग नहीं मिला है।


