ठेकेदारी सिस्टम के खिलाफ निगम कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करेंगे

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम कर्मचारी यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चेयरमैन नरेश धींगान की अगुवाई में जोन-ए कार्यालय के सामने गेट रैली की। यूनियन नेताओं ने निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। चेयरमैन नरेश धींगान ने बताया कि यूनियन की प्रमुख मांगों में नगर निगम में ठेकेदारी सिस्टम बंद करना, ओवरएज सहित सभी दर्जा-चार कर्मचारियों को पक्का करना, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम प्राइवेट कंपनी को देने का विरोध, पुरानी पेंशन बहाल करना और कैशलेस हेल्थ कार्ड जारी करना शामिल है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों हाउस की मीटिंग के दौरान मौके पर मौजूद विधायकों और कौंसलरों का घेराव किया गया था। उस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने 2 जनवरी से यूनियन की मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग कराने का भरोसा दिया था, लेकिन चेतावनी देने के बावजूद अब तक कोई बैठक नहीं कराई गई। गेट रैली के दौरान यूनियन ने स्थानीय निकाय मंत्री के नाम जॉइंट आयुक्त अभिषेक शर्मा और आम आदमी पार्टी के नेता चेतन थापर को ज्ञापन सौंपा। इस पर दोनों ने यूनियन को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बैठक कराई जाएगी। इस मौके पर वाईस चेयरमैन रवि बाली ने कहा कि अगर जालंधर में कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जा सकती है तो लुधियाना में क्यों नहीं। उन्होंने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यह यूनियन का आखिरी ज्ञापन है। इसके बाद यूनियन शहर की मुख्य सड़कों को जाम करने से पीछे नहीं हटेगी। गेट रैली में यूनियन प्रधान विक्की रहेला के अलावा धर्मवीर अनारिया, अजयपाल दिशावर, बलविंदर डुलगच, जॉनी डुमरा, संजीव खांडू, मदन लाल जोश, राजवीर चोटाला, रवि मातंग, सुभाष सौदे, पिंका चंडालिया, सुमित चोटाला, वरुण राज, राजेश टाक, आनंद राक्षस, बबलू धींगान, मोनू सिधू, अर्जुन भुंबक, विकास सौदे, विकास धींगान, आकाश लोहाट, मनोज चौहान, प्रदीप लांबा, राम लुबाया, मंजीत सिंह, सुशील रत्ती, पवन टांक, अरुण गोगला, सोनू शर्मा, गगन भंडारी, सन्नी चंडालिया, दीपक अरोड़ा, संगीत कल्लू, कुलदीप सिंह जत्थेदार, सोनू अटवाल, राज कुमार हैप्पी, काला प्रधान, पप्पू बेदी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *