ठेमा में हुआ लैंगिक हिंसा जागरूकता कार्यक्रम

कांकेर| ग्राम पंचायत बांसपत्तर के आश्रित ग्राम ठेमा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में लैंगिक आधारित हिंसा अभियान के तहत रजमेरू संस्था के मार्गदर्शन से पारधी आदिवासी महापंचायत द्वारा एक दिवसीय लैंगिक हिंसा को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 8वीं से 12 के सभी बच्चों, प्राचार्य शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र के एचआरओ दुर्गेश साहू, उप सरपंच और स्कूल एसएमसी अध्यक्ष अश्वत कश्यप, जन विकास समिति से निर्मला भास्कर शामिल हुए। सभी बच्चों को एचआरओ द्वारा स्वास्थ्य और महावारी में विशेष साफ सफाई संबंधित जानकारी दी गई। निर्मला द्वारा साइबर क्राइम, फेक आईडी, फेसबुक फेक फ्रेंड रिक्वेस्ट बनाना, फोटो प्राइवेसी पर विशेष जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य ने कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल हिंसा या मोबाइल द्वारा धोखाधड़ी और मोबाइल का दुष्परिणाम और उपयोग को बच्चे समझे साथ ही अपने माता-पिता की कहीं अच्छी बात को माने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *