डंडई के जरही में सड़क दुर्घटना में युवक घायल

गढ़वा | डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी गहनु चौधरी का पुत्र छोटू कुमार चौधरी (22 वर्ष) सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गहनु चौधरी अपने बेटे के साथ रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी होलंगा गांव अपने बेटी के यहां गए हुए थे। वापस लौट के क्रम में डंडा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव स्थित बाइपास के पास उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *