डंडई सदर पंचायत के मुखिया को एक साथ मिला तीन सम्मान

डंडई| प्रखंड मुख्यालय के सदर पंचायत की मुखिया धनवंती देवी पंचायत की विकास, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर एक नई पहचान बना रही है। जिससे पंचायत को एक साथ टीबी मुक्त पंचायत,महिला हितैषी ग्राम पंचायत” तथा पंचायत उन्नति सूचकांक के अंतर्गत सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों और जागरूक ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास का परिणाम मानी जा रही है। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत डंडई पंचायत को राज्य स्तर पर टीबी मुक्त पंचायत घोषित कर सम्मानित किया गया। पंचायत की मुखिया ने पंचायत क्षेत्र में टीबी की समय पर पहचान, नियमित इलाज, मरीजों की सतत निगरानी तथा जनजागरूकता अभियानों ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। डंडई पंचायत को महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला हितैषी ग्राम पंचायत के सम्मान से भी नवाजा गया। पंचायत में महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, बालिकाओं के नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कौशल विकास व आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए गए। महिला सुरक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियानों की भी सराहना की गई। झारखंड सरकार के पंचायत राज विभाग द्वारा आयोजित पंचायत उन्नति सूचकांक की जिला स्तरीय कार्यशाला में भी डंडई पंचायत के कार्यों की सराहना की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा, बुनियादी सुविधाएं, पारदर्शिता और सुशासन सहित 9 प्रमुख विषय क्षेत्रों में पंचायत के प्रदर्शन को सराहा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *