डंडे और रॉड से हमला कर ग्रामीण की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

बिर्रा | बिर्रा पुलिस ने 10 मई को हुए एक हत्या के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी सरस्वती कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। सेमरिया की निवासी सरस्वती को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 10 मई को तब हुई जब देवी प्रसाद उर्फ दीवान कश्यप (42) साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में रामेश्वर कश्यप, संजीव कुमार कश्यप उर्फ संजू, दूजराम कश्यप और एक नाबालिग ने मिलकर उन्हें डंडे और रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल देवी प्रसाद को पहले जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह घटना से एक दिन पहले शादी समारोह में चूल माटी खोदने को लेकर देवी प्रसाद और रामेश्वर कश्यप के बीच हुआ मामूली विवाद था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *