डंडे व रॉड से जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बेमेतरा बेरला थाना पुलिस ने हत्या की नीयत से लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना 23 अक्टूबर की शाम करीब 7 से 7.30 बजे की बताई जा रही है। मामले में ग्राम सोढ में प्रार्थी नरेन्द्र पटेल (55 वर्ष) निवासी सोढ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके दोनों पुत्र कुलदीप पटेल एवं संदीप पटेल परिवार सहित गांव के गौठान में मातर कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी रामलाल गायकवाड, दिलेश गायकवाड, शेरू उर्फ अमरदास और बिरेन्द्र गायकवाड ने अचानक रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लाठी, डंडा व लोहे के रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्ट पर थाना बेरला में धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के बाद पुलिस ने दिलेश गायकवाड (25 वर्ष), शेरू उर्फ अमरदास (32 वर्ष), बिरेन्द्र गायकवाड (27 वर्ष), रामलाल गायकवाड (53 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *