डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत:हरियाणा-राजस्थान सीमा पर कमानी मिस्त्री रकाब खींचते समय हादसा

पहाड़ी थाना इलाके में राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक डंपर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा गाड़ी की रकाब खींचते समय हुआ। मृतक की पहचान हरियाणा के बीबा निवासी रिजवान पुत्र दीनू के रूप में हुई है। रिजवान पेशे से कमानी मिस्त्री था। वह एक गाड़ी की कमानी ठीक करने के बाद उसकी रकाब खींच रहा था। पुलिस ने बताया कि रकाब खींचते समय पत्थरों से भरी वह गाड़ी अचानक खिसक गई। रिजवान डंपर के नीचे आ गया और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *