डंपर की टक्कर से मासूम बच्ची के हुए दो टुकड़े:मां के दोनों पैर कटे, बाइक चालक भी गंभीर; टीकमगढ़ में मायके जा रही थी महिला

टीकमगढ़ में डंपर की टक्कर से बाइक सवार 7 साल की मासूम के दो टुकड़े हो गए। वहीं एक महिला और युवक के पैर कट गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के मुताबिक, जतारा थाना क्षेत्र के टानगा गांव निवासी किसना कुशवाहा (40) बुधवार दोपहर बाइक से लिधौरा ताल से टानगा जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव की 30 वर्षीय चमेली पत्नी दिनेश पाल, 7 साल की काव्या पाल और 5 साल का बालक बैठा था। बताया जा रहा है कि महिला युवक के साथ बच्चों को लेकर अपने मायके जा रही थी। देखें हादसे की 3 तस्वीरें… तेज रफ्तार डंपर ने सामने से टक्कर मारी
दोपहर करीब 4 बजे जतारा बायपास रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 7 साल की काव्या का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। वहीं चमेली बाई के दोनों पैर कट गए। वहीं बाइक चला रहे किसना के पैर में भी चोट आई है। वहीं टक्कर के बाद दूर गिरने से 5 साल के बालक को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही जतारा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल महिला और युवक को पहले जतारा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मासूम काव्या का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *