डंप के खात्मे के प्लान फाइलों में दबे, आगजनी हर दूसरे माह, रविवार 13 घंटे उठता रहा “जहर’

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगतांवाला डंप में सुबह 8 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन और गिलवाली गेट फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद कई स्टेशनों से छोटी-बड़ी करीब 40 गाड़ियों का पानी यूज कर रात 9 बजे काबू पाया जा सका। बता दें कि गर्मी में हर बार डंप की आग लोगों की जान पर आफत बनी रहती है। मगर निगम के जिम्मेदार अफसर शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। कभी ड्रोन सर्वे करवाने तो कभी एक से डेढ़ साल में डंप को खत्म करने के बड़े-बड़े दावे अफसर और नेता करते हैं मगर ग्राउंड लेवल पर सारे प्लान जीरो नजर आते हैं। बता दें कि करीब 15 साल से डंप को खत्म करने का प्लान निगम अफसर बना रहे हैं मगर हमेशा अवर्डा कंपनी के काम न करने का रोना बना रहा। हर बार नया प्लान और रिपोर्ट तैयार होती रही जो सिर्फ कागजों में ही रह गया। 11 माह पहले भी डंप में आग लगी थी जो करीब 700 मीटर एरिया में फैली थी। धुआं करीब 5 किमी एरिया तक फैल गया था। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। तब भी अफसरों ने डंप जल्द खत्म कराने का भरोसा दिलाया मगर आज हालात पहले से भी ज्यादा बिगड़ चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *