डंफर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोग घायल:तीनों अस्पताल में भर्ती; लखनादौन पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

सिवनी में गुरुवार रात नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना लखनादौन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, डंफर वाहन खुर्सीपार से लखनादौन की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार लखनादौन से आ रहे थे। खेर शिकारा गांव के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डंफर जब्त कर, चालक को हिरासत में लिया लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और डंफर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। उनका कहना था कि यदि हादसे के समय अधिक लोग मौजूद होते, तो यह दुर्घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी।
टीआई ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवारों को चोटें आई हैं और मामले की जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस लगातार वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह देती है, लेकिन कुछ चालक लापरवाही बरतते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं होती हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की है, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *