डकैती, आर्म्स एक्ट, लूट, छिनतई, चोरी और नशे के कारोबार में 6 बार जेल जा चुका है, फिर लगातार छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त सहित तीन आरोपियों को जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों में पुंदाग ओपी क्षेत्र के आईएमएस चौक निवासी बाबला अंसारी, मस्जिद टोला पुंदाग का रहने वाला परवेज अंसारी और इमरोज अंसारी शामिल हैं। छिनतई गिरोह का मास्टर माइंड बाबला अंसारी उर्फ फैसल उर्फ फैजल उर्फ बबलू है। उस पर अलग-अलग थानों में 16 मामले दर्ज हैं। वह 2015 से अपराध कर रहा है। वह पहली बार 2015 में धुर्वा थाना क्षेत्र से चोरी मामले में जेल गया था। उसके बाद से लूट, िछनतई, डकैती, आर्म्स एक्ट और नशे के धंधे में शामिल होने के आरोप में लगातार जेल जाता रहा। लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से अपराध करता रहा। बाबला अंसारी अपने सहयोगियों के साथ लगातार जगन्नाथपुर, डोरंडा, धुर्वा व अरगोड़ा थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा था। ये लोग महिलाओं व छात्राओं को शिकार बना रहे थे। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि इस साल जनवरी में 18 दिनों में इस गिरोह ने छिनतई की 16 घटनाओं को अंजाम दिया है। ऐसे पकड़े गए तीनों स्नैचर छानबीन के दौरान 17 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली िक साईं मंदिर के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध घूम रहे हैं। पुलिस ने उन्हें कुटे के पास रोका और पूछताछ शुरू की तो तीनों भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा, तब जानकारी मिली कि तीनों स्नैचर हैं। ये लोग लगातार छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इनके पास से छिनतई के मोबाइल मिले। पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की तो इन लोगों ने छिनतई के सभी मोबाइल के बारे में बताया, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। छिनतई के 18 मोबाइल, रुपए और बाइक बरामद पुलिस ने इनके पास से छिनतई के 18 मोबाइल, 13,200 रुपए नगद, पैन कार्ड, तीन बैग और छिनतई को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया है। 8 जनवरी को इन अभियुक्तों ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित मौसी बाड़ी के पास एक युवती का मोबाइल छीन लिया था। जिसमें युवती गिर गई थी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इस मामले में युवती के बयान पर जब मामला दर्ज हुआ तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस को जानकारी मिली िक ये लगातार छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। क्योंकि 11 जनवरी को भी इन अभियुक्तों ने एनआईए चौक, फिर 14 जनवरी को सेटेलाइट चौक के पास छिनतई की थी। परवेज पर 9 और इमरोज पर तीन मामले हैं दर्ज: पुलिस को इनके बारे में जानकारी मिली है कि गिरफ्तार परवेज अंसारी पर 9 मामले और इमरोज अंसारी पर तीन मामले दर्ज हैं। परवेज पर चोरी, मादक पदार्थ बेचने और छिनतई, लूट के 9 मामले दर्ज है। वहीं इमरोज अंसारी पर सभी मामले छिनतई के दर्ज हैं।


