डग में हुआ मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन:24 जोड़ों ने किया निकाह, कमेटी ने दिए गहने और सामान

झालावाड़ जिले के डग कस्बे में एक फरवरी की शाम को मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। भवानीमंडी रोड स्थित बड़े खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में 24 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। शहर के नायब काजी हाजी मुबारिक अली, हाफिज हसन राज, हाफिज नफीस अहमद और हाफिज रईस सहित चारों मस्जिदों के हाफिजों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह की रस्म अदा की। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के पिपलोन, बड़ोद, आगर, देवास, उज्जैन और झालावाड़ जिले के उन्हेल सहित विभिन्न स्थानों से जोड़े शामिल हुए। आयोजन समिति ने हर नवविवाहित जोड़े को गहने और घर चलाने के लिए आवश्यक सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में सुसनेर विधायक भैरू सिंह परिहार सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की। सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। यह मुस्लिम समुदाय का तेरहवां सामूहिक विवाह सम्मेलन था, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल समाज में अच्छा संदेश देते हैं, बल्कि शादी में होने वाली फिजूल खर्ची को भी रोकते हैं। प्रिंसिपल राजेंद्र जैन ने कहा कि वर्तमान समय में शादी के बढ़ते खर्चों के कारण निम्न वर्ग के परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में यह एक सार्थक पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *