डड़सेना कलार समाज की बैठक 14 को, आय-व्यय पर होगी चर्चा

भास्कर न्यूज | कवर्धा डड़सेना कलार समाज कबीरधाम की जिला स्तरीय बैठक 14 मई को दोपहर 12 बजे राजमहल कॉलोनी स्थित सामाजिक भवन कवर्धा में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल करेंगे। समाज के महामंत्री उमराव डड़सेना और सचिव श्रवण सिन्हा ने बताया कि बैठक में समाज के ग्राम प्रमुख, चारों परिक्षेत्र के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, संरक्षक, आजीवन सदस्य, कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ के सदस्य, सामाजिक बंधु और युवा साथी शामिल होंगे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। जिला और परिक्षेत्र के कोषाध्यक्षों को अंशदान की राशि का हिसाब बही-खाता पंजी सहित लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिभा सम्मान पर चर्चा होगी। सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर भी विचार किया जाएगा। अन्य विषयों पर चर्चा जिलाध्यक्ष की अनुमति से की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *