डबरा में सोमवार को 11 केवी सुभाषगंज फीडर पर बिजली सप्लाई तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह कटौती RDSS योजना के तहत अतिरिक्त डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर (डीटीआर) लगाने के लिए आवश्यक संधारण कार्य के कारण होगी। बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान नगरपालिका क्षेत्र और इसके आसपास के इलाके, सुभाषगंज, रेलवे पुल के दोनों तरफ, सर्राफा, जंगीपुरा और शिव कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित होगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि संधारण कार्य की आवश्यकतानुसार कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य समय के अनुसार अपनी तैयारियां करने की अपील की गई है।


