डबरा में शनिवार, 24 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी 33 केवी सिटी फीडर पर मरम्मत का जरूरी काम करवाएगा, जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में लाइट गुल रहेगी। बिजली कटौती से रामगढ़, हनुमानगंज, सुभाषगंज, सर्राफा, जंगीपुरा और तहसील परिसर जैसे मुख्य इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा शिव कॉलोनी, कमलेश्वर कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी और रिलायंस पेट्रोल पंप के आसपास के इलाकों में भी 4 घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी। काम के हिसाब से बदल सकता है समय कंपनी ने बताया है कि सुधार के काम को देखते हुए बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।


