डबरी में डूबने से दो बच्चों की मौत:डॉक्टर पर पोस्टमार्टम के लिए रिश्वत मांगने का लगा आरोप

अंबिकापुर के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के सिलसिला गांव में रविवार को डबरी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान सूरज गिरी (5) पिता विनोद गिरी और जुगनू गिरी (5) पिता सिवा गिरी के रूप में हुई है। दोनों बच्चे मछली पालन के लिए बनाई गई डबरी में नहाने के दौरान डूब गए। परिजन पास ही नदी में मछली मारने गए थे और बच्चों को घर पर ही छोड़ दिए थे। डबरी में नहाने के दौरान वे डूब गए। शाम करीब पांच बजे जब परिजन घर लौटे तो बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। जुगनू के पिता को डबरी के पास बच्चों के कपड़े मिले, जिससे शक हुआ। जब वे डबरी में उतरे, तो दोनों का शव पानी में मिला। घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस को 7-8 बार फोन किया, लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरन परिजन बच्चों को बाइक से रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मामला तब और गंभीर हो गया, जब परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर अमन जायसवाल ने 10-10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, तब डॉक्टर ने 5-5 हजार में पोस्टमार्टम करने की बात मानी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *