प्रदेशवासियों को भजनलाल सरकार के बजट का बेसब्री से इंतजार है। आमजन को डबल इंजन की सरकार से डबल उम्मीद है।
भीलवाड़ा में भी बजट में होने वाली घोषणाओं को लेकर उत्सुकता का महोल है। आज राजस्थान सरकार अपना बजट पेश किया है इसमें भीलवाड़ा जिले को इस बजट से बड़ी राहत की उम्मीद है। टेक्सटाइल सिटी के नाम से विख्यात भीलवाड़ा के उद्यमी भीलवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क का सपना देख रहे हैं, व्यापारियों को उम्मीद है कि टेक्सटाइल पार्क का सपना जरूर पूरा होगा। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में उन्हें लाभ मिलेगा ऐसी उम्मीद योजनाओं के पात्र लोगों की है। युवाओं की उम्मीद है आने वाले बजट में उन्हें रोजगार के नए अवसर मिले। एजुकेशन के लिए नए इंस्टिट्यूट खुलें । घरेलू महिलाएं चाहती है कि गैस के सिलेंडर और इलेक्ट्रिसिटी सहित डेली रूटीन के सामान के दाम कम हो ताकि उनकी गृहस्थी की गाड़ी अच्छे से चले । ये मिला बजट में 100 करोड़ की लागत से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जाएगा। आदिवासी बहुल इलाकों के त्रिपुरा सुंदरी, बेणेश्वर धाम, सीता माता अभ्यारण, ऋषभदेव, मानगढ धाम, गोतमेश्वर, मातृकुंडिया को शामिल किया गया।


