डबल मर्डर:4 हजार रुपयों के लिए पुराने दोस्त ने ही की थी दात से मां-बेटे की हत्या

लुधियाना| हैबोवाल क्षेत्र के अधीन आते प्रेम विहार में 25 दिसंबर की सुबह एक घर में मां-बेटे के शव मिले थे दोनों के सिर पर चोट के निशान थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने सिर्फ 4 हजार रुपयों के लिए मां सोनिया और बेटे कार्तिक की बेरहमी से तेजधार दात से हत्या की थी। मामले में पुलिस चौकी जगतपुरी के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान पारस(22) के रूप में हुई है। आरोपी ने 22 दिसंबर की रात को हत्या की थी। इसके बाद वह शहर छोड़ कर भाग गया था। फिर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जस्सियां इलाके से पकड़ लिया। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक सोनिया का पुराना दोस्त है। इसलिए उसका घर में आना-जाना पहले से था। सोनिया ने उससे 4 हजार रुपये उधार लिए थे। घटना की रात को वह सोनिया से मिलने के लिए उसके घर गया था। उसने सोनिया के घर पर ही शराब पी थी। इसके बाद बातों- बातों में रुपयों का जिक्र हुआ तो आरोपी ने शराब के नशे में सोनिया के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच अपनी मां से मारपीट होती देख कार्तिक छुड़वाने के लिए गया तो आरोपी ने कमरे में ही रखे दांत से कार्तिक पर हमला कर दिया। जिसके बाद गुस्से में सोनिया के चेहरे पर लगातार वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। फिर कार्तिक के सिर पर भी दात से हमला कर उसे भी जान से मार दिया। ये घटना रात 11 से 12 बजे के बीच हुई थी। इसके बाद आरोपी ने दोनों को शवों को कम्बल से ढक दिया। आरोपी को पहले से ही उस कमरे की चाबी के बारे में पता था। इसलिए वह कमरे को ताला लगा कर फरार हो गया। आईओ ने बताया कि आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया हथियार बरामद कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *