डबवाली में अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार:62 लाख कीमत की हेरोइन जब्त, लुधियाना में चलाता है फोटो स्टूडियो, 9वीं तक पढ़ा

सिरसा जिले के डबवाली में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 311.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 62 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लुधियाना, पंजाब निवासी अजय कुमार उर्फ अजादी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन’ के तहत की गई। उप पुलिस अधीक्षक कपिल अहलावत ने बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम डबवाली से कालांवाली रोड पर भारतमाला पुल के नीचे मौजूद थी। उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि लुधियाना निवासी अजय उर्फ अजादी नशा तस्करी में शामिल है और आज भी तस्करी की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम गांव मांगेआना में कालांवाली रोड स्थित नर्सरी के पास पहुंची। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस वहां सड़क के बाईं ओर एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 311.48 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अजय उर्फ अजादी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ करेगी और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अजय उर्फ अजादी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ लुधियाना, पंजाब के थाना डिवीजन 05 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं (115(2), 118(1), 126(2), 351(2), 191(3) और 190) के तहत पहले से ही एक मामला दर्ज है। 9वीं कक्षा तक पढ़ा है आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी नौवीं कक्षा तक पढा हुआ है और लुधियाना में ही फोटो स्टूडियो चलाता है। आरोपी अजय उर्फ अजादी यह हेरोइन पंजाब से लेकर आया था। डबवाली व सिरसा जिले में सप्लाई करने वाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *