डब्ल्यूसीएसएफ चैरिटी स्पिरिट फाउंडेशन ने प्राकृतिक सेनिटरी के बारे में बताया

भास्कर न्यूज |गुमला कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला में महावारी एवं स्वच्छता पाठशाला का आयोजन किया गया। महिलाओं के मासिक चक्र पर चर्चा करते डब्ल्यू सी एस एफ चैरिटी स्पिरिट फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रियंका कुमारी सिंह ने बताया कि मासिक धर्म के समय में होने वाली कठिनाइयों के कारण एवं बचाव के बारे में बताया गया। खासकर बाजार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांड के सेनिटरी पैड्स की वजह से उत्पन्न होने वाली बीमारियों की जानकारी प्रदान की गई। इन आम समस्याओं से निदान के लिए उपाय भी बताए गए। ऑक्सीजन या नकारात्मक पैड्स के फायदे पर भी प्रकाश डाला गया। कॉलेज परिसर में शनिवार को यह चर्चा सह कार्यशाला का आयोजन डब्ल्यूसीएसएफ चैरिटी स्पिरिट फाउंडेशन एवं ऊर्जा में स्ट्रूअल केयर के सहयोग से किया गया था। कार्यक्रम में कार्तिक कॉलेज के प्रोफेसर अजीत कुमार हसदा एवं क्लॉस के बच्चियों ने भाग लिया। उनके मासिक चक्र के दौरान होने वाले समस्याओं पर जानकारी प्रदान की गई। बाजार में उपलब्ध बड़े-बड़े ब्रांड हमें जहर बेच रहे हैं। जहां एक ओर सेनेटरी पैड का इस्तेमाल महिलाओं के लिए एक बचाव कवच है। वहीं इसे कई ऐसी बीमारियों हो रही हैं जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। किशोरी बालिकाओं या महिलाओं को सेनिटरी पैड्स से बीमारियों के बारे में लाइव डेमो के माध्यम से इन तथागत समस्याओं बीमारियों के कारण एवं बचाव के उपाय पर प्रकाश डाला गया। मासिक धर्म के दौरान सर दर्द चिड़चिड़ापन, कमर दर्द महिलाओं के साथ मासिक चक्र के दौरान आने आम समस्याएं पेश आती हैं। सर दर्द चिड़चिड़ापन एवं गर्भपात किन वजह से होता है इसे वह किस तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इस पर जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहेडब्ल्यूसीएसएफ चैरिटी स्पिरिट फाउंडेशन के प्रियंका कुमारी ने विषयों से संबंधित जानकारी का प्रस्तुत प्रस्तुतीकरण किया और उपस्थित श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। विभाग अध्यक्ष डॉक्टर के दिशा निर्देश में प्रशिक्षण साथियों को लाभ मिला जिसे कॉलेज के सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। आभार अजीत कुमार हसदा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *