डमी रोकने के लिए फेस रिकग्निशन, लेंगे अंगूठा निशानी:27-28 को 3 पारियों में होगी रीट, 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट 2024 का आयोजन 27 व 28 फरवरी को तीन पारियों में होगा। इस दौरान परीक्षा सेन्टर पर डमी पर अंकुश लगाने के लिए कैंडिडेट्स का फेस रिकग्निशन होगा और अंगूठा निशानी भी ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि कुल 14 लाख, 29 हजार 822 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। इसमें लेवल 1 के लिए 3,46,625, लेवल 2 के लिए 9,68,501 और दोनों लेवल में 1,14,696 आवेदन आए थे। परीक्षा के लिए 1750 सेन्टर बनाए गए है। परीक्षा समन्वयक कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए तैयारी की जा रही है। आवेदन पत्र में लगाई गई फोटो का सेन्टर पर लाइव फोटो मिलान करने के लिए फेस रिकग्निशन होगा और आगामी कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की अंगूठा निशानी भी ली जाएगी। इससे डमी कैंडिडेट्स पर अंकुश लगेगा। वाहनों पर जीपीएस, ताकि आने-जाने पर रहे नजर सेटर कार्मिक को एफिडेविड देना होगा जरूरी ब्लैक लिस्टेड कार्मिकों को रखा जाएगा दूर वीडियोग्राफी होगी, ताकि नहीं हो कोई गड़बड़ सेंटर पर सीसीटीवी लगेंगे, रखेंगे नजर ट्रेजरी के डबल लॉक में रहेंगे पेपर पढें ये खबर भी… 15 सवाल-जवाब से समझिए, REET में किन-बातों का ध्यान रखें?: सिलेबस जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सिलेबस व जरूरी सूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *