जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित डर्माकोन 2025 में शुक्रवार की रात पद्मश्री सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश-विदेश से आए डॉक्टर्स के लिए यह शाम यादगार बन गई, जब सोनू निगम ने दो घंटे का नॉन-स्टॉप लाइव परफॉरमेंस दिया। रात साढ़े नौ बजे स्टेज पर आते ही सोनू निगम ने वंदे मातरम से अपने शो की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक रोमांटिक और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गानों पर डॉक्टर्स और अन्य मेहमान झूमते नजर आए। ‘दिल है दिवाना’ जैसे उनके हिट गीतों ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी श्रोताओं ने सोनू निगम के इस शानदार परफॉरमेंस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पद्मश्री से सम्मानित इस गायक ने अपनी प्रस्तुति से साबित कर दिया कि वे क्यों भारतीय संगीत जगत के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक माने जाते हैं। यहां देखें फोटोज


